Wednesday, November 25, 2026
Home समाज सामूहिक नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ, लोगों ने गले मिलकर...

सामूहिक नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

केकड़ी: बकरीद पर पायलेट स्कूल के पीछे स्थित ईदगाह पर नमाज अदा करते मुस्लिम धर्मावलम्बी।

केकड़ी, 07 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में शनिवार को बकरीद पर मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने सामूहिक नमाज अदा कर देश व दुनियां में अमन-चैन की दुआ मांगी। ईदगाह पर नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले। नमाज के बाद घर-घर में कुर्बानी की परम्परा निभाई गई। शहर में पायलेट स्कूल के पीछे स्थित ईदगाह, भट्टा कॉलोनी स्थित मदीना मस्जिद एवं कब्रिस्तान में मियांजी की बावड़ी स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की गई।

भाईचारे का दिया संदेश: पायलेट स्कूल के पीछे स्थित ईदगाह पर पहले अहले हदीस जमात के लोगों ने व बाद में अहले सुन्नत वल जमात के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने देश-दुनियां में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाईयां दी। छोटे-छोटे बच्चों में ईद के प्रति विशेष आकर्षण नजर आया। ईदगाह पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने मुस्लिम धर्मावलिम्बयों को ईद की मुबारकबाद दी।