केकड़ी, 06 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को केकड़ी शहर के विभिन्न इलाकों में चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि बुधवार को 11 केवी माइंस फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। जिसके चलते शिवनगर, पटेल चौराहा, फिल्टर प्लांट, काला भाटा महादेव एवं माइंस क्षेत्र की बिजली सप्लाई सुबह 8 से 12 बजे तक बंद रहेगी।













