Monday, November 23, 2026
Home खेलकूद वेटलिफ्टिंग में विकाश नायक ने हासिल किया द्वितीय स्थान, महाविद्यालय का बढ़ाया...

वेटलिफ्टिंग में विकाश नायक ने हासिल किया द्वितीय स्थान, महाविद्यालय का बढ़ाया गौरव

केकड़ी: विकाश नायक (फाइल फोटो)

केकड़ी, 06 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय, केकड़ी के छात्र विकाश नायक ने संजीवनी कॉलेज बिजयनगर में आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कड़े मुकाबले में अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। विकाश की सफलता पर महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। विकाश की उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।