Monday, November 23, 2026
Home राजनीति दिल्ली की महारैली में गूंजी केकड़ी की महिला कांग्रेस की आवाज, डॉ....

दिल्ली की महारैली में गूंजी केकड़ी की महिला कांग्रेस की आवाज, डॉ. सीमा चौधरी ने किया नेतृत्व

केकड़ी: नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की महारैली में भाग लेती सीमा चौधरी एवं अन्य।

केकड़ी, 03 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में केकड़ी की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधान एवं राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव डॉ. सीमा चौधरी के नेतृत्व में भाग लिया। महारैली में देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और लोकतंत्र, संविधान एवं मताधिकार से जुड़े मुद्दे उठाए गए। इस अवसर पर डॉ. सीमा चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था आवश्यक है। देश का संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाएं और प्रत्येक नागरिक का मतदान का अधिकार लोकतंत्र की महत्वपूर्ण ताकत हैं। उन्होंने कहा कि इन अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं।

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूकता जरूरी: डॉ. चौधरी ने कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा से जुड़े प्रयासों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सभी को लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए। महिला कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष सीता शर्मा, आशा देवी रेगर, महासचिव मैना देवी खटीक, पिंकी गुर्जर, सचिव चिंता देवी, दुर्गेश देवी, सावित्री राठी, कृष्णा गुर्जर एवं अनीता सहित केकड़ी क्षेत्र की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।