Wednesday, November 25, 2026
Home समाज चादर का जुलूस निकाला, कलंदरों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

चादर का जुलूस निकाला, कलंदरों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन सोमवार को

केकड़ी: हजरत सैयद अशरफ अली शाह के उर्स के मौके पर निकाला गया चादर का जुलूस।

केकड़ी, 18 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में हजरत सैयद अशरफ अली सरकार के दो दिवसीय सालाना उर्स के तहत रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर चादर का जुलूस निकाला गया। जो अजमेरी गेट से शुरु होकर घण्टाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, लोढ़ा चौक, माणक चौक, सूरजपोल गेट होते हुए दरगाह शरीफ पहुंचकर सम्पन्न हुआ। जुलूस के दौरान बाहर से आए कलंदरों ने हैरतअंगेज करतब पेश किए।

पेश की मखमली चादर उर्स कमेटी के सदर गुलाम अल्ताफ हुसैन रंगरेज ने बताया कि जौहर की नमाज के बाद रवाना हुआ जुलूस मगरीब की नमाज से पहले दरगाह शरीफ पहुंचा। जहां फातिहाख्वानी के बाद मजारे शरीफ पर अकीदत के फूल व मखमली चादर पेश की गई। इस मौके पर कई मुस्लिम धर्मावलम्बी मौजूद रहे।

मशहूर कव्वाल पेश करेंगे सूफियाना कलाम रविवार रात्रि को ईशा की नमाज के बाद महफिल-ए-शमा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिल्ली के शब्बीर सदाकत साबरी एवं जयपुर के राजा कव्वाल सूफियाना कलाम पेश करेंगे। सोमवार को कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा।