Wednesday, November 25, 2026
Home चिकित्सा केकड़ी में शुरु हुआ अनूठा बैंक, यहां उपलब्ध होंगे जरूरतमंद रोगियों के...

केकड़ी में शुरु हुआ अनूठा बैंक, यहां उपलब्ध होंगे जरूरतमंद रोगियों के लिए मेडिकल उपकरण

केकड़ी: भाविप की ओर से शुरु किए गए मेडिकल उपकरण बैंक का उद्घाटन करते अतिथि।

केकड़ी, 25 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत विकास परिषद की ओर से बुधवार को मेडिकल उपकरण बैंक का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन भारत विकास परिषद मध्य प्रांत के प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़ एवं स्थायी प्रकल्प के प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी सुरेश गोयल ने फीता काटकर किया। अध्यक्ष महेश मंत्री ने बताया कि भामाशाहों के सहयोग से शुरु किए गए मेडिकल उपकरण बैंक में जरूरतमंद रोगियों के लिए मेडिकल पलंग, टू पार्ट पलंग, टू पार्ट गद्दा, अपंग पैशेंट के लिए व्हील चेयर, वॉकर, लघुशंका कुर्सी, बैसाखी, ऑक्सीजन उपकरण आदि उपलब्ध करवाए गए है।

जमा करानी होगी अमानत राशि सचिव दिनेश वैष्णव ने बताया कि जिस रोगी को मेडिकल उपकरण की जरूरत है, वे इस बैंक का लाभ उठा सकते है। मेडिकल उपकरण लेने के लिए रोगी को पहचान पत्र की फोटो प्रति एवं उपकरण की अग्रिम अमानत राशि जमा करवानी होगी। उपकरण वापस जमा करवाने पर अग्रिम ली हुई अमानत राशि वापस लौटा दी जाएगी। यह बैंक सदर बाजार स्थित गणेश प्याऊ वाली गली में अर्जुन मराठा की दुकान पर शुरु किया गया है।

ये रहे मौजूद इस मौके पर वित्तीय सचिव भगवान माहेश्वरी, संरक्षक रामनरेश विजय, सर्वेश विजय, कैलाशचंद जैन, राजेश लखोटिया, महावीर पारीक, शिव प्रकाश गर्ग, श्याम माहेश्वरी, विमल कोठारी, नंदकिशोर तिवाड़ी, अशोक काबरा, सूर्य प्रकाश विजय, बहादुर सिंह शक्तावत, अर्जुन सिंह शक्तावत एवं महिला प्रमुख ममता विजय, शांता महेश्वरी, संगीता विजय, राधा विजय, अरुणा लोगड़, अंजू विजय, नीलम मंत्री सहित कई सदस्य मौजूद रहे।