Sunday, November 22, 2026
Home चिकित्सा गोवर्धन व घास भैरू की सवारी में आतिशबाजी बनी आफत: 200 से...

गोवर्धन व घास भैरू की सवारी में आतिशबाजी बनी आफत: 200 से अधिक युवा व बच्चे झुलसे, दो अजमेर रेफर

केकड़ी: आतिशबाजी में झुलसे युवाओं का उपचार करते चिकित्साकर्मी।

केकड़ी, 11 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में गोवर्धन व घास भैरू की सवारी के दौरान हुई भीषण आतिशबाजी लोगों के लिए मुसीबत बन गई। तेज और अनियंत्रित पटाखाबाजी के चलते शहर सहित आसपास के गांवों के 200 से अधिक युवा व बच्चे झुलस गए। आतिशबाजी के दौरान झुलसने की घटनाओं के बाद घायलों को उपचार के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां घायलों की भीड़ लग गई। जानकारी के अनुसार पटाखों से झुलसने के बाद राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचे 76 जनों का उपचार किया गया। इनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसे कादेड़ा निवासी अमन पुत्र शैतान एवं केकड़ी निवासी तनिष पुत्र भागचंद की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए अजमेर रेफर कर दिया।