Monday, November 23, 2026
Home चिकित्सा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने पर जोर, विशेषज्ञ चिकित्सक ने समय...

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने पर जोर, विशेषज्ञ चिकित्सक ने समय पर पहचान व उचित उपचार का दिया संदेश

केकड़ी: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करती डॉ. राजकुमारी मीणा।

केकड़ी, 10 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी के मानव संसाधन विकास केंद्र (CHRD) के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “जीने के अनुभवों को सुना जाए: वास्तविक आवाजें, वास्तविक परिवर्तन” रही।मुख्य वक्ता राजकीय जिला चिकित्सालय की मनोचिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. राजकुमारी मीणा ने मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान, उचित परामर्श एवं उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों की बात सुनने और उन्हें सहयोग देने पर जोर दिया।

दिलाई जागरूकता की शपथ: CHRD समन्वयक डॉ. सीमा गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुनीत आर. शाह ने विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। अंत में उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश मीणा ने मुख्य वक्ता डॉ. राजकुमारी मीणा को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।