केकड़ी, 04 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दीपावली पूर्व आवश्यक रखरखव एवं मरम्मत कार्य के चलते गुरुवार को केकड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चार घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि गुरुवार को 33 केवी फीडर कादेड़ा एवं फीडर संख्या 4 सावर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। जिससे 33/11 केवी एकलसिंहा, जूनियां व बघेरा से जुड़े सभी फीडरों धुवालिया माइंस, शांतिनाथ माइंस, रघुवीरा माइंस, राठौड़ फीडर, अदिति माइंस, जूनियां, लसाड़िया,देवगांव, नायकी, बघेरा, कनकावती, देवलिया, कणौजं व कुमावतों का नयागांव आदि गांवों में सुबह 8 से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।













