Wednesday, November 25, 2026
Home समाज धूमधाम से मनाया नंदोत्सव, सजाई लड्डू गोपाल की मनमोहक झांकी, भजनों पर...

धूमधाम से मनाया नंदोत्सव, सजाई लड्डू गोपाल की मनमोहक झांकी, भजनों पर झूमी महिलाएं

केकड़ीः नंदोत्सव में उपस्थित विजयवर्गीय महिला मंडल की सदस्याएं।

केकड़ी, 30 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पुरानी केकड़ी स्थित विजयवर्गीय भवन में विजयवर्गीय महिला मंडल द्वारा भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में नंदोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लड्डू गोपाल की मनमोहक झांकी सजाई गई तथा रंग-बिरंगे फूलों से सजे झूले पर ठाकुरजी का दरबार स्थापित किया गया। इस अवसर पर भगवान के लिए अनेक प्रकार के व्यंजनों का छप्पन भोग भी सजाया गया। नंदोत्सव की शुरुआत संतोष सेढाणी ने गणेश वंदना से की।

केकड़ी: नंदोत्सव के दौरान सजी राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी।

सजाई जीवंत झांकी: ममता विजय व अभिलाषा विजय ने राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी का रूप धारण कर शानदार अभिनय किया। उपस्थित महिलाओं ने उनके साथ मनमोहक रास नृत्य भी किया। इस दौरान सोनल विजय, उषा विजय, सुमन विजय, प्रियंका विजय, अंजू विजय, आशा विजय सहित मंडल की अन्य सदस्यों ने “जरा फूलों से सजा दो गोकुल को”, “राधा ढूंढ रही”, “मीठे रस से भरियोडी” जैसे भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

बच्चों को दिए उपहार: सुमधुर भजनों की प्रस्तुति पर महिलाओं ने भाव-विभोर होकर नृत्य किया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के स्वरूप में आए छोटे-छोटे बच्चों को महिला मंडल की ओर से उपहार दिए गए। विजयवर्गीय महिला मंडल की अध्यक्ष कुसुम विजय और संयोजक राधा विजय ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती की गई तथा छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया। नंदोत्सव में समाज की कई महिलाएं मौजूद रही।