केकड़ी, 04 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर की ओर से हाल ही में घोषित बीएससी पार्ट द्वितीय (सेमेस्टर-IV) के परीक्षा परिणाम में शहर के लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक अर्जित कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया। घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार कनिष्का जोशी ने 84.18 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दीपाली कुमावत 83.45 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा गोविन्द साहू 81.81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। महाविद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













