Sunday, November 22, 2026
Home शिक्षा नशे के खिलाफ छात्राध्यापिकाओं ने बुलंद की आवाज, भाषण व नाटक से...

नशे के खिलाफ छात्राध्यापिकाओं ने बुलंद की आवाज, भाषण व नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

केकड़ी: नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ करते अतिथि।

केकड़ी, 07 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्री लाल दुबे महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राध्यापिकाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में बीएसएससी तृतीय वर्ष की स्नेहा बरेस, बीएससी बीएड चतुर्थ वर्ष की मोनिका पारगी, बीएसटीसी द्वितीय वर्ष की कविता कुमावत, बीए बीएड तृतीय वर्ष की कविता एवं ग्रुप, बीएसटीसी प्रथम वर्ष तथा बीएड द्वितीय वर्ष की काजल, बीए बीएड द्वितीय वर्ष की अंजली शर्मा एवं बीएड प्रथम वर्ष की सपना सेन ने नशा मुक्ति विषय पर प्रभावी भाषण प्रस्तुत किए। छात्राध्यापिकाओं ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

नाटिका का किया मंचन: वहीं बीएड द्वितीय वर्ष की लक्ष्मी बैरवा, खुशी वैष्णव, मंजू माली, पूजा कुमारी माली, अभिलाषा शर्मा, कोमल साहू, राजनता धाकड़, सुगना कुमावत, सुनीता वैष्णव, संजू कुमारी, सोनिया बैरवा, निर्मला गुर्जर, सुमन सैनी, प्रिया सेन एवं लाली मीणा तथा बीएड प्रथम वर्ष की योगिता, नेहा, पूजा, तनीषा, पायल, सुष्मिता, सपना धोलिया एवं मीनाक्षी ने जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की। बीएससी बीएड द्वितीय वर्ष की अंजलि, नंदिनी, जागृति, ममता, राजदुलारी, सुरभि, माया, निशा, सरस्वती, सपना एवं आस्था तथा बीए बीएड चतुर्थ वर्ष की कीर्ति, मुस्कान, अर्पिता, अलका, सरोज बैरवा एवं सोना मीना ने नशा मुक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।

केकड़ी: नशा मुक्ति पोस्टर प्रदर्शित करते प्राचार्य।

नशा मुक्त समाज के निर्माण का किया संकल्प: प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा ने छात्राध्यापिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता पैदा करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। नशा मुक्ति अभियान प्रभारी डॉ. दीपक भारती ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राध्यापिकाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। छात्राध्यापिकाओं ने भाषण एवं नाटक के माध्यम से “नशा छोड़ें, जीवन चुनें” का संदेश देते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।