केकड़ी, 04 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जिला बार एसोसिएशन केकड़ी की ओर से गुरुवार 5 नवंबर को न्यायालय परिसर स्थित अभिभाषक कक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने बताया कि शिविर में अधिवक्ताओं, मुंशीगण, स्टाम्प वेंडरों एवं टाइपिस्ट सहित न्यायिक कर्मचारियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से शिविर में सहभागिता निभाकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।













